सुल्तानपुर, मई 27 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द गांव निवासी व 65 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रामदयाल यादव का शव बुधवार की सुबह गांव के उत्तर छोर पर स्थित सूखे नाले के पास फेका मिला। चकमार्ग के किनारे पड़े शव को उधर से गुजरने वाले ग्रामीणों ने देखा, इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि वृद्ध के शरीर पर चोट के कई निशान थे। इसके अलावा गले में उनकी ही बेल्ट फंसी थी। मृतक के परिजन ने वृद्ध की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया。

परिवार की तलाश परिवार के सदस्यों के अनु...