घर से लाखों के जेवरात समेत नगदी चोरी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 21 -- जहानगंज, संवाददाता।थाना क्षेत्र में चोरी की घटनायें लगातार हो रही हैं। रविवार को तड़के मधवापुर गांव में एक घर में लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी हो गये। मधवापुर निवासी कृपाशंकर और उसके परिवार के सभी सदस्य रात में सो गये थे। छोटा भाई कन्नौज गया था। रविवार की सुबह करीब तीन बजे जब वह घर लौटा तो मुख्य गेट खुला था। शक होने पर उसने परिवार के लोगों को जगाया। परिवार के लोग जागे तो उनके होश उड़ गये। एक कमरे में रखे बक्से गायब थे। बाद में तलाश की गयी तो घर से करीब चार सौ मीटर दूरी पर एक खेत में बक्से पड़े मिले। बक्सों में रखे कपड़े और अन्य सामान मौजूद था लेकिन सोने चांदी के आभूषण और नगदी गायब थी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। कृपाशंकर के मुताबिक लाखों रुपये की चोरी हुयी है। यह भी पढ़ें- पटवन पाइप के विवाद को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.