उन्नाव, मार्च 14 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर के बेलंदखेड़ा गांव में शुक्रवार रात बेखौफ चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। गृहस्वामी और उनका परिवार जब गहरी नींद में सो रहा था, तब चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। गांव निवासी सुरेश शुक्रवार रात अपनी पत्नी भगवान देई और बेटी के साथ खाना खाकर सो गए थे। आधी रात के बाद चोरों ने घर के पीछे के रास्ते से प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में रखे बक्सों के ताले बेहद सफाई से तोड़े और उसमें रखी 60 हजार रुपये की नगदी व लाखों के गहने लेकर चंपत हो गए। शनिवार सुबह जब घर के सदस्य जगे, तो सामान बिखरा देख उन्हें चोरी का अहसास हुआ। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.