बिजनौर, अप्रैल 11 -- नूरपुर मोहल्ला शहीदनगर निवासी के घर से तीस लाख रुपये के कीमती आभूषण चोरी हो गए। चोरी की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर पचास दिन बाद दर्ज की गई है।गुरुवार को एसपी के आदेश पर मौहल्ला शहीदनगर निवासी अमरिंदर सिंह पुत्र भूपेन्दर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी माता व उसके तीस लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात घर पर अलमारी में रखे थे। वह जेवरात 17 जनवरी को देखने पर अलमारी में उसे नहीं मिले। घर में तलाशने व परिवार के सभी सदस्यों से पूछने पर भी जेवरात नहीं मिले। कीमती जेवरात किसी व्यक्ति द्वारा चोरी किये जाने की शंका पर 20 फरवरी को थाना नूरपुर पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नही होने पर पुलिस अधीक्षक को 23 मार्च को प्रार्थना-पत्र देने के बाद गुरुवार को रिपार्ट दर्ज हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.