नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा। फेज-तीन थाना क्षेत्र स्थित किराए के घर में रहने वाले व्यक्ति के घर से दो लैपटॉप समेत लाखों का सामान चोरी हो गया। घटना एक सप्ताह पूर्व की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-70 स्थित बसई गांव में रहने वाले विवेक यादव ने पुलिस को बताया कि 29 मार्च की सुबह सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में घुस गया। वह कमरे में रखे दो लैपटॉप, कलाई वाली घड़ी और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गया। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब सवा लाख रुपये है। पीड़ित का कहना है कि चोरी करने वाले आरोपी का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.