आगरा, मई 23 -- थाना क्षेत्र के गांव सरावल से घर से रूठकर गए बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस को जानकारी दी गई सरावल निवासी नौ वर्षीय जैनेंद्र पुत्र उदय सिंह गुरुवार की शाम दादी के फटकारने पर घर से रूठकर चला गया है, काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने बच्चे को खेत पर झांडियों से बरामद किया है। वह खेत पर पहुंचकर छिप गया था। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और पुलिस का धन्यवाद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...