बागपत, फरवरी 3 -- खेकड़ा। दिल्ली निवासी युवती परिजनों से रूठ कर खेकड़ा पहुंच गई। जिसे पुलिस ने बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। परिजन उसे वापस दिल्ली ले गए। दिल्ली की रहने वाली एक युवती सोमवार देर शाम ट्रेन से खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां अकेली देख उसे एक श्रमिक अपने कमरे पर ले गया। कमरे में किसी महिला को ना देख पूरी रात उसने दहशत में गुजारी। मंगलवार सुबह दिन निकलते ही वह कमरे से निकलकर बाहर आ गई। आसपास के लोगों ने शक होने पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तुरंत ही उसे वहां से कोतवाली पर ले गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि युवती परिजनों द्वारा डांटे जाने के बाद घर से निकलकर खेकड़ा आ गई थी। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.