मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा पोखरियापीर में एक युवक को घर से खींचकर सड़क पर लाने और मारपीट कर सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित युवक रोहित कुमार की मां माला देवी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना 25 जून की रात करीब 9 बजे की बताई गई है।एफआईआर में बताया है कि रात में पूरा परिवार घर में सोया था, तभी विशाल कुमार, रंजन कुमार और राजा कुमार ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही रोहित बाहर निकला, आरोपी उसे खींचकर सड़क पर ले गए। वहां पहले से मौजूद मंटू राम और सोनी देवी समेत अन्य ने रोहित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें रोहित का सिर फट गया। उसे छह टांके लगवाने पड़े। ​जब रोहित की चीख सुनकर उसकी चाची कोमल देवी उसे बचाने दौड़ीं तो दबंगों ने उसके साथ भी मा...