पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर से युवक की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है। घटना सदर थाना के जीरोमाइल के समीप हुई है। घटना की सूचना पर पहुचे पुलिस पदाधिकारियों के साथ परिजन एवं बस्ती वालों ने तीखी बहसबाजी की। पहले तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना किया, बाद में पुलिस के समझाने पर वे पोस्टमार्टम के लिए माने। मृतक की पहचान मो याकिब उर्फ छोटू खान (25) के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्ट कंपनी में मुंशी का काम करता था। स्थानीय एक व्यक्ति ने बताया कि होली के एक दिन पहले शाम में युवक बगल की एक बस्ती से गुजर रहा था। इसी दौरान वहां एक युवक से कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत करा दिया गया। बाद में दूसरे पक्ष की ओर से छोटू खान समेत 11 लोगो के खिलाफ सदर थाना में गाली- गलौज एवं मारपीट के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.