मोतिहारी, मई 3 -- चिरैया, निज संवाददाता। शिकारगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अम्बरिया गांव में एक घर से संदिग्ध स्थिति में युवक का शव बरामद किया है। बरामद शव की पहचान ग्रामवासी किशुन दास के पुत्र अमर किशोर दास(34) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की सूचना पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाने के लिए नमूना संग्रह कर जांच के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में चर्चा का बाजार गर्म है। दबी जुबान कुछ लोग इसे आत्महत्या तो कुछ लोग हत्या बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- कटिहार: कारी कोशी नदी बांस बिट्टी में फंदे से लटकी हुई 60 वर्षीय व्यक्ति की लाश मृतक को दो छोटे - छोटे बच्चे हैं। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया क...