बाराबंकी, अप्रैल 16 -- बाराबंकी, संवाददता। जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम मौलाबाद पोस्ट कतुरी कला, निन्दूरा निवासी सुमित्रा देवी ने अपने बेटे विवेक सिंह (21) के गुम होने की रिपोर्ट कोतवाली बड्डूपुर में दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि विवेक सिंह 13 अप्रैल 2026 को घर से मोबाइल बनवाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद परिवार ने पुलिस की शरण ली। गुमशुदा युवक का हुलिया बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.