हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार, संवाददाता। कनखल क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर भागने लगा। परिवार और स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बाल्मीकि बस्ती निवासी सन्नी ने शिकायत देकर बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे राहुल नाम का युवक उसके घर में घुस आया और मोबाइल फोन चोरी कर फरार होने लगा। शोर मचाने पर सन्नी ने अपने साथियों निखिल और साहिल के साथ मिलकर आरोपी का पीछा किया। कुछ दूरी पर युवक को चोरी किए गए मोबाइल सहित पकड़ लिया गया। बताया गया कि भागने की कोशिश में आरोपी गिर पड़ा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.