रांची, जनवरी 27 -- रांची। डोरंडा कुसई कॉलोनी के रहने वाले प्रकाश चंद्र मिश्रा के घर से मोबाइल की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में प्रकाश चंद्र ने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। 66 वर्षीय प्रकाश चंद्र ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को जब वह सोकर उठे तो मोबाइल गायब था। सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि उनके घर में एक बच्चा घुसा है और मोबाइल लेकर तेजी से फरार हो गया। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...