घर से मोबाइल और चांदी का गुच्छा चोरी
पीलीभीत, सितम्बर 24 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खपरैल गोटिया निवासी मोहन स्वरूप शर्मा पुत्र भूपराम शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 17 सितंबर को उनके घर में अज्ञात चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखा मोबाइल, लैपटॉप और एक चांदी का गुच्छा चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली परमेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमे की विवेचना सिविल लाइन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रीतम सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.