रांची, मई 3 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के मनखा मुड़ा में शनिवार रात पुलिस ने 29 वर्षीया राधा देवी (पति बिपुल खन्ना) का शव उसके घर से बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव व एसआई उत्तम पासवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका के पिता हीरा सिंह ने बेड़ो थाना में पति बिपुल खन्ना, ससुर रघुवीर खन्ना और सास रीता देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि 2015 में शादी के बाद से ही राधा देवी के साथ मारपीट होती थी। घटना वाले दिन भी उन्होंने समझाने का प्रयास किया था, लेकिन रात में दामाद ने फोन कर मौत की सूचना दी।पुलिस ने बताया कि मृतका के गले में रस्सी और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.