पलामू, मार्च 7 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना की पुलिस ने घर से भागे नाबालिग लड़का-लड़की को शनिवार को अपनी सुरक्षा में ले कर मेदिनीनगर स्थित न्यायालय में हाजिर किया है। कोर्ट ने नाबालिग लड़का को बाल सुधार गृह भेज दिया है जबकि लड़की का मेडिकल कराया गया है। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि लड़की हरिहरगंज थाना क्षेत्र की है और लड़का औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना क्षेत्र का है, दोनों नाबालिग है। लड़का को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.