सराईकेला, अप्रैल 3 -- सरायकेला, सवांददाता । सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के गोपालपुर गांव से 26 मार्च को गायब हुए दो बच्चों में से एक राज पूर्ति को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं, दूसरे बच्चे का सुराग नहीं मिल पाया है। बरामद बच्चे ने बताया कि घर से बिना बोले राज व सूरज सरदार पूरी जगन्नाथ मंदिर घूमने के लिए निकल गए थे। सीनी ओपी प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि ओपी क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रोहित पूरती का तेरह वर्षीय पुत्र राज पूर्ति एवं सोनू सरदार का पंद्रह वर्षीय पुत्र सूरज सरदार 26 मार्च को घर में बिना बताए जगन्नाथ पुरी घूमने निकल गए थे। दोनों बच्चों के घर से अचानक गायब होने से परिजनों को आशंका हुई और उनकी खोजबीन शुरू की। बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने सीनी ओपी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ...