हमीरपुर, मार्च 22 -- बिवांर, संवाददाता। थाना के एक गांव की युवती का गांव के युवक से एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद युवक युवती को अपने साथ ले गया। दिल्ली में रखने के दौरान उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करने लगा। वहां किसी तरह भागकर वापस आई युवती ने प्रेमी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ भागी युवती एक माह करीब दिल्ली में रहने पर युवक उसके साथ अभद्रता कर आए दिन मारपीट करने लगा। मौका को पाकर उसको बिना बताए चुपचाप युवती दिल्ली से वापस भाग आई। युवती ने उसके खिलाफ भद्रता कर मारपीट किए जाने की थाना में तहरीर दी है। एसआई अंकित बैसला ने बताया की युवती की मिली तहरीर पर जांच का कार्य कर उसके प्रेमी की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...