एक प्रतिनिधि, दिसम्बर 12 -- बिहार के खगड़िया में एक युवती ने प्रेम प्रसंग में आत्मदाह कर लिया। शहर के चितगुप्तनगर थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड निवासी नित्यानंद साह की 20 साल की बेटी संध्या कुमारी ने आग लगाकर खुद की जान ले ली। संध्या 3 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। इसके बाद युवक के घर वालों ने उसे वापस परिजन को सौंप दिया था। 10 दिसंबर की रात उसने अपने घर में खुद को आग लगा दी। उसकी इलाज के दौरान गुरुवार देर रात तीसरे दिन मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में बताया कि गत 10 दिसंबर की सुबह प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। उसी दिन देर रात वह प्रेमी की दीदी के घर मोरकाही थाना क्षेत्र के माड़र गांव पहुंची। प्रेमी की बड़ी बहन ने फोन कर युवती के घर वालों को सूचना दी और उस सौंप दिया। लड़की के परिजन फिर संध्या को वहां स...