नई दिल्ली, फरवरी 24 -- राजस्थान विधानसभा के शून्यकाल में मंगलवार को एक ऐसा मुद्दा गूंजा, जिसने सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह बहस छेड़ दी। आहोर से भाजपा विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने युवाओं के घर से भागकर प्रेम विवाह करने और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर चिंता जताई। उनका कहना था कि यह प्रवृत्ति न केवल पारिवारिक ढांचे को प्रभावित कर रही है, बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने को भी ठेस पहुंचा रही है। विधायक ने पर्ची के जरिए सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि आज माता-पिता के सामने एक नई और गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। युवक-युवतियां बिना परिवार की सहमति के घर छोड़कर शादी कर रहे हैं या लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया कि ऐसी घटनाओं के चलते परिवारों में तनाव बढ़ रहा है और सामाजिक संतुलन प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.