नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- रजनीश. नई दिल्ली उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां शास्त्री पार्क स्थित DDA के जर्जर और लंबे समय से खाली पड़े फ्लैट परिसर में 11-12 वर्षीय लड़के राजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर GTB अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घर से भाई के साथ खेलने निकला, लेकिन फिर मिली लाश पुलिस के मुताबिक, मृतक राजा के पिता पेशे से रिक्शा चालक हैं और यह परिवार मूल रूप से दरभंगा, बिहार का निवासी है। रविवार शाम करीब 4 बजे राजा अपने भाई के साथ घर से खेलने...