अयोध्या, मई 3 -- अयोध्या संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका चुंगी कुम्हारन टोला से शनिवार को घर से बैटरी रिक्शा लेकर निकला चालक संदिग्ध हाल में लापता हो गया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने ई रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है। लापता रिक्शा चालक के मोबाइल की लोकेशन अमेठी जनपद के जगदीशपुर में मिली है। परिजनों के अनुसार लगभग 30 वर्षीय राम जनम प्रजापति पुत्र रामदीन ई रिक्शा चलाने का काम करते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह बैटरी रिक्शा लेकर घर से निकले थे। यह भी पढ़ें- लापता किशोर का 7 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे के बाद जब परिजनों ने उनसे मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन की घंटी तो बजती रही, मगर फोन नहीं उठा और न ही को...