घर से बेटी लापता, पिता की संदिग्ध हालात में मौत त
शामली, जून 10 -- चौसाना। चौसाना के खेड़ी खुशनाम गांव में मंगलवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक की 19 वर्षीय बेटी रात से लापता बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गांव खेड़ी खुशनाम निवासी 60 वर्षीय बबलू पुत्र रामपाल सहारनपुर में रहकर मजदूरी करते थे। सोमवार शाम वह अपनी 19 वर्षीय बेटी सोनम के साथ पितृ पूजन के लिए गांव आए थे। रात में दोनों घर पर थे, लेकिन देर रात सोनम संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई। सुबह बेटी सोनम के गायब होने की जानकारी हुई। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे कि शाम के समय पिता बबलू मृत अवस्था में मिले। इसके बाद आनन फानन में परिजनों ने बबलू का अंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.