फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- थाना सिरसागंज क्षेत्र में एक युवक को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया। मार्ग में उसने युवक की पिटाई की तथा घायलावस्था में छोड़ कर भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अरांव रोड बलवीर कोल्ड के निकट निवासी हरनारायण का कहना है कि उसका बेटा अनिकेत बीते दिनों घर के दरवाजे पर खड़ा था। इस दौरान उसका दोस्त मोहन उर्फ होला निवासी नगला डाल आया तथा उसे अपने साथ बाइक से ले गया। आरोप है कि राजकीय महिला महाविद्यालय अरांव रोड सिरसागंज पर ले जाकर मोहन ने अनिकेत के साथ में मारपीट की तथा सिर में सरिया मारकर उसे घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गया। घायल अवस्था में बेटे ने घर आकर पूरे मामले की जानकारी दी तो हरनारायण ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आकर घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.