बाराबंकी, मार्च 7 -- बाराबंकी,संवाददाता। कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार देर शाम करीब 10 बजे कुर्सी-ईंटोचा मार्ग के पास गेहूं के खेत में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सीने और गर्दन पर चाकू से कई वार किए गए थे। घटना की सूचना मिलते ही कुर्सी पुलिस के साथ लखनऊ और बाराबंकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक की शिनाख्त क्षेत्र के श्रीराम पुरवा निवासी मिथुन रावत (22) पुत्र छविनाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9 बजे गांव के ही कुछ युवक मिथुन को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक मिथुन के वापस न लौटने पर परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.