शामली, फरवरी 19 -- क्षेत्र के गांव लोहरीपुर निवासी एक युवक के साथ घर से बुलाकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों सहित एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। क्षेत्र के गांव लोहरीपुर निवासी मनीष पुत्र पाले राम ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि दस फरवरी को क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी गौरव व शिवम पुत्रगण रमेश तथा मनीष पुत्र अमरपाल ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसे घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि बाहर आते ही चारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पीड़ित का आरोप है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.