पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- गांव भंभापुरी निवासी गणेश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 सितंबर को गांव निवासी दीक्षित कुमार उनके भाई नंदकिशोर को बुला कर ले गया था। शाम करीब बजे भाई घायल अवस्था में एक खाली पैर में मिला। उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। तत्काल उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक हुई है। भाई से जानकारी करने पर उसने बताया कि दीक्षित कुमार ने उसके साथ गाली गलौज किया। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पुलिस में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.