बिजनौर, जनवरी 6 -- थाना हल्दौर क्षेत्र के ग्राम खारी में युवक की गोली मारकर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। शव के पास बंदूक भी मिली है। युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के छोटे भाई ने दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना हल्दौर के गांव खारी निवासी इस्लामुद्दीन (38 वर्ष) पुत्र शराफत अली गांव में ही वेल्डिंग की दुकान करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात करीब नौ बजे इस्लामुद्दीन को गांव निवासी मुस्तुफा पुत्र इस्माईल अपने घर का काम कराने के बहाने बुलाकर ले गया था। परिजनों के अनुसार इस्लामुद्दीन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रात करीब साढ़े 12:00 बजे इस्लामुददीन के दोस्त इकरार पुत्र मेहंदी हसन निवासी ग्राम खारी के पास अतीक पुत्र अमीर हसन का फोन आया। फोन पर अतीक ने इसरार को बताया कि इस्लामुद्दीन को गोली लग गई है। इसके बाद अतीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.