घर से बुलाकर दोस्त ने मारा चाकू, हालात गंभीर
हाजीपुर, जून 25 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता लालगंज थाना क्षेत्र के असद नगर बतरौल गांव में बुधवार की देर शाम अपने ही दोस्त को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने इलाज के लिए लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में घायल युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घायल युवक की पहचान लालबाबू पासवान के छोटे पुत्र किशन कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि बुधवार रात देर शाम घर के बगल में शादी की रस्म चल रही थी। इसी बीच किशन के मोबाइल पर दोस्त का कॉल आया। कुछ ही देर बाद सूचना मिली कि जो दोस्त घर से बुलाकर ले गया है। उसी ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। - घनश्याम
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.