शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- ददरौल। आरसी मिशन क्षेत्र के गढ़ी गाड़ीपुरा में कक्षा 10 के छात्र को घर से बुलाकर चप्पलों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी रेखा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नाती अशांक, जो कक्षा 10 का छात्र है, उनके साथ रहता है। 17 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे एक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय के पास मैदान में पहले से मौजूद आठ-दस युवकों ने उसे घेर लिया और चप्पलों से जमकर पीटा। यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप मालिक के बेटे पर किशोर को पीटने का आरोप मारपीट में छात्र घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे घटना और गंभीर हो गई है। मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.