देवघर, अक्टूबर 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के धावाटांड़ गांव निवासी त्रिपुरारी राउत पिता स्व. सरलू राउत 3 अक्टूबर की शाम घर से बिना किसी को बताए कहीं चले गए। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उनके पुत्र कुंदन कुमार ने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर पिता की गुमशुदगी की सूचना दी और खोजबीन कराने की मांग की है। आवेदन में कुंदन कुमार ने बताया है कि 3 अक्टूबर को शाम करीब छह बजे उनके पिता घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कहीं पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: रामपुर नौसहन गांव के अधेड़ व्यक्ति 18 दिनों से संदिग्ध स्थिति में गायब परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार त्रि...