घर से बिना बताए निकली महिला की श्मशान में मिली लाश, गला दबाकर की गई हत्या
हिन्दुस्तान टीम, मई 29 -- यूपी के मेरठ में परतापुर क्षेत्र के पुट्ठा रोड स्थित श्मशान में बुधवार देर रात महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह महिला की लाश मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम के साथ एसपी सिटी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई। मामले में मिली जानकारी के अनुसार परतापुर के पुट्ठा रोड पर श्मशान में गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने महिला की लाश पड़ी देखी। मृतका के गले में दुप्पटे का फंदा लगा हुआ था। पास ही शराब का खाली पव्वा और बाकी सामान पड़ा था। एक मोबाइल भी मिला, जिसमें सिम नहीं था। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित किया। कुछ ही देर में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS विनायक भोंसले? जिन्होंने गैंगस्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.