रुद्रपुर, जनवरी 31 -- रुद्रपुर। रम्पुरा चौकी क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस के मुताबिक, रम्पुरा वार्ड 23 निवासी माया पत्नी राजीव ने बताया कि उनका पुत्र हर्षित 27 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन हर्षित का कोई सुराग नहीं लग सका। किशोर अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...