देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। दो अलग-अलग मामलों में अपनों से बिछड़े लोगों को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाया है। इसमें एक महाराष्ट्र से भटककर आया मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति और दूसरा घर से नाराज होकर निकला नाबालिग किशोर शामिल है। पहला मामला थाना नेहरू कॉलोनी का है। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि बीते 19 मार्च को खट्टा पानी क्षेत्र में एक विक्षिप्त युवक बदहवास हालत में मिला था। पुलिस ने उसे थाने लाकर स्नेहपूर्वक पूछताछ की। जिसमें उसने खुद को महाराष्ट्र का निवासी बताया। युवक की मां से संपर्क करने पर पता चला कि वह शिरडी दर्शन के दौरान परिजनों से बिछड़ गया था। सोमवार को देहरादून पहुंचे परिजनों को पुलिस ने युवक को सकुशल सुपुर्द किया।गुस्से में घर छोड़ गया था छात्रवहीं, कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के हाथीबड़कला से 19 मार्च को स्कूल जाने के बहाने ...