औरंगाबाद, जनवरी 14 -- जरूरी कार्यों से घर छोड़कर बाहर जा रहे लोगों के घरों पर चोरों की नजर है। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में चोरी की दो घटनाएं घटित हुईं। इन दोनों मामलों में लाखों रुपए के जेवर की चोरी कर ली गई। अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। इससे पहले भी नगर थाना क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं घटित हुई हैं लेकिन पुलिस को उसमें कोई सफलता नहीं मिल पाई है। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 के गायत्री नगर मुहल्ला निवासी विनोद कुमार सिंह के पुत्र राहुल कुमार सिंह ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी है। उन्होंने बताया है कि 12 जनवरी को सुबह में उनके पड़ोसी भोला कुमार सिंह ने फोन पर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। राहुल कुमार सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से माली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.