घर से बाहर खेलने गए बच्चे का शव तालाब से हुआ बरामद
औरंगाबाद, मई 16 -- देव थाना क्षेत्र के नेयापुर गांव से शुक्रवार को लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव शनिवार की सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर एक तालाब से मिला है। मृतक की पहचान नेयापुर गांव निवासी अक्षय यादव के आठ वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश कुमार शुक्रवार की शाम 4 बजे अपने घर से खेलने के लिए निकला हुआ था। रात आठ बजे तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन होने लगी। सतीश को खोजने के दौरान ही गांव के लोगों ने जानकारी दी कि वह शाम 6 बजे तक घर के बगल में ही खेल रहा था और उसके बाद से नहीं दिखा है। मामले की सूचना देव थाना पुलिस को दी गई। परिजन भी उसे रात में खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित एक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.