उरई, जून 28 -- कोंच। संवाददाता 6 जून को घर से बाजार निकला 13 वर्षीय नाबालिग किशोर घर वापस नहीं लौटा तो परिजनो ने खोज शुरू की। खोजबीन में नाबालिग बालगृह कानपुर में मिला। पीड़ित मां बालगृह कानपुर पहुंची तो जांच के नाम पर उसे चलता कर दिया गया।अब पीड़िता 15 दिन से बालगृह के चक्कर लगा रही है लेकिन उसका बेटा उसे नहीं मिला।शनिवार को कांशीराम कालोनी की रहने वाली महिला सूफिया पत्नी साबिर ने सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर बताया कि 6 जून को उसका 13 वर्षीय बेटा सुल्तान घर से सामान लेने बाजार एक दुकान पर जाने की बात कह निकला था जब वो देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। यह भी पढ़ें- 14 वर्षीय किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता और कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद उसके पास बालगृह कानपुर से फोन आया कि तुम्हारा लड़...