गया, मार्च 1 -- शहर से गांव तक का माहौल होलीमय हो गया है। रंग-अबीर शुरू है। होली मिलन में जमकर रंग-गुलाल उड़ रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक फगुआ गीतों की धूम मची है। होली गीत और गानों पर बच्चे से लेकर बूढ़े तक ठुमके लगा रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों पर होलिका दहन के लिए भारी मात्रा में लकड़ियां, उपले सहित अन्य जलावन दिख रहे हैं। दो दिन पहले से ही लोगों पर होली की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है। त्योहार को बस से लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। होली के रंग में डूबी है मंडी, रंग-पिचकारी और कपड़े की दुकानों पर बढ़ी भीड़ होली को लेकर रविवार को बाजार में खरीदारों की अच्छी भीड़ रही। त्योहार के दो दिन पहले छुट्टी का दिन होने के कारण मंडी होली के रंग में पूरी तरह सराबोर दिखी। शहर के केपी रोड, धामी टोला, जीबी रोड, बजाजा रोड व पुरानी गोदाम आदि इलाकों में शहरी के अल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.