इटावा औरैया, मार्च 6 -- कस्बा के एक मोहल्ले निवासी पीड़ित पिता ने थाना पर मामला दर्ज कराते हुए बताया 15 वर्षीय बेटी 11 फरवरी को घर से बाजार की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की। तभी पता चला कि मोहल्ले का नितीश बेटी को बहलाकर ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...