पीलीभीत, अप्रैल 25 -- पूरनपुर। गुरुवार को गांव नानकनगरी बैल्हा के गुरुदेव सिंह पुत्र बचन सिंह के घर में बकरे बंधे हुए थे। रात लगभग दो बजे तेंदुआ गुरुदेव सिंह के घर में घुस गया। आहट होने पर गुरुदेव सिंह के परिजन जाग गए। इस पर तेंदुआ एक बकरे को उठा ले गया। परिजनों ने तेंदुआ को देखा तो वह शोर मचाने लगे। इससे आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीण बकरा ले जा रहे तेंदुआ के पीछे दौड़े लेकिन कुछ देर बाद वह खेतों में घुसकर ओझल हो गया। तेंदुआ के घर में घुसकर बकरा उठा ले जाने की जानकारी लगते ही गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया इससे पहले भी तेंदुआ आस पड़ोस के गांवों में कई बकरियां और कुत्तों का शिकार कर चुका हैं। दहशतजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से उसे पकड़वाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.