प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 18 -- जामताली। रानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सराय शेर खां के मजरा सिद्धनाथ सराय गांव निवासी स्वामीनाथ ने थानाध्यक्ष रानीगंज को शिकायती पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि उसका 29 वर्षीय पुत्र सुभाष चंद बाइक से 16 दिसंबर की सुबह फैजाबाद के लिए निकला था। वह न तो फ़ैज़ाबाद पहुंचा और न ही घर वापस आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पर पता नहीं चल सका। उसके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ हैं। अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों थानाध्यक्ष रानीगंज को प्रार्थना पत्र देकर सुभाष को खोजने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.