घर से फुटबॉल खेलने निकला नौवीं का छात्र लापता
हरिद्वार, जुलाई 15 -- ज्वालापुर क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक राजनगर निवासी रिश्तेदार ने शिकायत कर बताया कि उनका 14 वर्षीय भतीजा सेंट मेरीज स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह घर से फुटबॉल खेलने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ ही सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.