घर से फरार हुई महिला देवघर से बरामद
बिहारशरीफ, मई 22 -- घर से फरार हुई महिला देवघर से बरामद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एक माह पहले पुत्र के साथ फरार हुई विवाहिता को सदर थाने की पुलिस ने देवघर से बरामद कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां महिला ने कहा कि पति के सिगरेट पीने की आदत और मारपीट किये जाने के कारण गुस्से में घर से भाग गई थी। महिला 18 अप्रैल को घर से गायब हुई थीं। सीसीटीवी में एक पुरुष के साथ वह जाती दिखी थी। कांड की अनुसंधान करने वाली दारोगा कुमारी शुभम सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली की महिला देवघर में रह रही हैं तो छापेमारी कर उसे बरामद कर लिया है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.