घर से फरार दो प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी, थाना पहुंचे
गिरडीह, जून 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से फरार हुए प्रेमी युगल के दो जोड़े ने शादी रचाने के बाद शुक्रवार को देवरी थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। इस संबंध में 8 जून को देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई युवती के पिता के द्वारा थाना में गुमशुदगी की शिकायत की गयी थी। जिसमें पुलिस पदाधिकारियों के दवाब के बाद शुक्रवार को युवती अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर दूल्हा-दुल्हन के रूप में देवरी थाना पहुंच गई। इसके अलावा इसी थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव से 21 जून को गायब हुए एक युवक के पिता के द्वारा देवरी थाना में गुमशुदगी की सूचना दी गयी थी। शुक्रवार को उक्त युवक अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाकर देवरी थाना पहुंच गया। इधर, देवरी थाना पुलिस के अधिकारियों द्वारा दोनों मामले की जांच पड़ताल शुरु कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.