घर से पानी की मोटर चोरी
फरीदाबाद, मई 11 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। सेक्टर-7बी स्थित एक घर से पानी की मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस चौकी सेक्टर-7 में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-7 निवासी डॉ. मुक्ता गुप्ता के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे जब वह पानी की मोटर चलाने के लिए उठीं तो देखा कि घर के बाहर लगी दूसरी मोटर गायब थी और टूटी पाइपलाइन से पानी बह रहा था। आशंका होने पर उन्होंने घर में लगे कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, जिसमें तीन कूड़ा बीनने वाली महिलाएं घर में घुसती नजर आईं। आरोप है कि इन महिलाओं ने मोटर को तोड़कर निकाल लिया और घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन ताला लगा होने के कारण वे अंदर नहीं जा सकीं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आसपास के कैमरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.