पूर्णिया, अप्रैल 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के श्रीनगर पुलिस ने धनकाडीह में एक घर पर छापामार कर 9 लीटर देशी शराब बरामद किया। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जगैली पंचायत के धनकाडीह में बिंदेश्वरी मढ़ैया के घर पर छापामारी कर 9 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। बिंदेश्वरी मढ़ैया पर इससे पहले भी शराब बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- घर से नौ लीटर शराब बरामद यह भी पढ़ें- 11 लिटर देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफतार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...