घर से निकालने का विवाहिता ने मढ़ा आरोप
भदोही, मई 31 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मईहरदोपट्टी गांव निवासी काजल यादव ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर घर से निकालने का आरोप मढ़ा है। मामले की निष्पक्षता से जांच करते हुए ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाने में दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि मेरी शादी नौ मई वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ थाना क्षेत्र के ही मोहनपुर जगन्नाथपुर में हुआ था। करीब दो महीने तक वैवाहिक जीवन सही चला। इसके बाद पति सास-ससुर समेत अन्य लोगों के साथ मिलकर मुझे प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं 30 मार्च को दोपहर दो बजे उपरोक्त लोग पीड़िता को मारपीट कर समस्त स्त्रीधन छीनकर घर से जबरन निकाल दिए। ऐसे में मामले की जांच कर ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.