हमीरपुर, मई 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली के टिकरौली गांव में दबंगों के कहर का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दबंगों ने पूरे परिवार को घर से निकालकर जमकर लाठियों से पीटा। 29 सेकेंड के वायरल वीडियो में पीड़ित परिवार का कोई भी सदस्य नहीं बचा, जिसके ऊपर लाठी न बरसाई गई हो। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। जिसमें लाठी लेकर एक घर में घुसे दबंग एक-एक करके परिवार के सदस्यों को खींचते हुए बाहर निकालते हैं और फिर सभी पर लाठियां लेकर टूट पड़ते हैं। यह भी पढ़ें- दबंगों का कहर.. पूरे परिवार को घर से निकाल पीटा, 29 सेकेंड में बरसाईं 20 लाठी 29 सेकेंड के वीडियो में पीड़ित परिवार टिकरौली गांव के रामबाबू पाल का बताया जा रहा है। दबंगों ने र...