रामपुर, मार्च 20 -- रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पत्नी ने भरण-पोषण का मुकदमा दायर कर दिया तो अब पति उसकी अश्लील फोटो व वीडियो रिश्तेदारों को भेजकर बदनाम कर रहा है। महिला द्वारा विरोध करने पर मुकदमा वापस लेने का दवाब डाल रहा है। पीड़िता ने पति के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नादरबाग की मड़ैयान निवासी महिला का कहना है कि उसकी शादी बरेली जिले के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति दहेज की मांग करने लगा। इंकार करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। जिस कारण वह अपने भाई के घर पर रहने लगी। भरण-पोषण के लिए उसने वाद दायर कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे वीडियो काल की और बहनोई के साथ अवैध संबंध होने की बात कहने लग...