घर से निकले सेवानिवृत्त चौकीदार की रास्ते में मौत
चतरा, जून 27 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज की मीरपुर पंचायत के बांका बड़का आहर के पास से शुक्रवार को पुलिस ने एक वृद्ध का शव बरामद किया। शव की पहचान गयाजी जिले के शेरघाटी थाना के कुबड़ी गांव के 70 वर्षीय सेवानिवृत्त चौकीदार रामबिलास यादव के रूप में हुई है। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण आहर के पास स्थित एक सिंचाई बोरिंग के पास गए तो उसे मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद का थाना ले आई। बताया जाता है कि रामविलास यादव किसी बात को लेकर अपने घर से नाराज होकर निकले थे। यह भी पढ़ें- राधाउर गांव में युवक का मिला शव रास्ते में प्रचंड गर्मी के कारण उनकी मौत होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.